बारबेडोज़

Submitted by Hindi on Mon, 12/27/2010 - 16:11
बारबेडोज़ स्थिति : 13 डिग्री 0फ़ उ. अ. तथा 59 डिग्री 30फ़ प. दे.। यह पश्चिमी द्वीपसमूह (वेस्ट इंडीज़) का पूर्वी है जो 30 नवंबर 1966 ई. को स्वतंत्र घोषित कर दिया गया है। यह त्रिकोणाकार द्वीप 21 मील लंबा तथा मील चौड़ा है। इसका क्षेत्रफल 166 वर्ग मील है। कार्लाइल की खाड़ी पर स्थित ब्रिजटाउन नगर यहाँ की राजधानी है। यह द्वीप प्रवालभित्तियों से घिरा है। यहाँ की सबसे ऊँची चोटी हिलेबी 1,104 फुट ऊँची है। वार्षिक वर्षा 61 इंच होती है तथा ताप 30 डिग्री सें. एवं जलवायु उत्तम है। कृषि में गन्ना और कपास प्रमुख उपजें हैं। यहाँ जटाधारी बरगद के पेड़ अधिक होने से इसे जटाधारी द्वीप (बारबेडोज़) कहते हैं। इसकी जनसंख्या 2,41,706 (सन् 1961) है। चारों और अच्छे यातायात के साधनों से यह अन्य भागों द्वारा जुड़ा है।

(श्रीकृष्णचंद्र खर्कवाल)