फ़ारस की खाड़ी

Submitted by Hindi on Mon, 12/27/2010 - 15:45
फ़ारस की खाड़ी स्थिति : 27 डिग्री 0फ़ उ. अ. तथा 50 डिग्री 0फ़ पू. दे.। यह अरब तथा ईरान के मध्य घिरा हुआ सागर है, जो दज़ला एवं फरात के मुहाने से लगभग 500 मील मुख्य स्थलखंडों से ओमैन राज्य तक फैला है। खाड़ी का क्षेत्रफल 97,000 वर्ग मील, औसत गहराई 40, से 50 फैदम तथा अधिकतम चौड़ाई 200 मील है। इस खाड़ी में ज्वारभाटा करीब 9 फुट तक उठता है। यहाँ का जल हिंद महासागर से अधिक खारा है। फारस की खाड़ी में दज़ला एवं फरात नदियों का जल ही अधिकांशत: गरता है। इस खाड़ी में अच्छे बंदरगाहों की कमी नहीं है।

(सुरेंद्रप्रताप सिंह)