आर्कटिक वृत्त या उत्तर ध्रुवीय वृत्त (arctic circle)

Submitted by Hindi on Sat, 04/16/2011 - 14:51
660 30’ उत्तरी अक्षांश वृत्त। पृथ्वी के अक्षीय झुकाव के कारण उत्तर की ओर अधिकतम झुकाव की स्थिति में आर्कटिक वृत्त पर एक दिन (21 जून के आस-पास) सूर्यास्त नहीं होता है और इसके विपरीत दक्षिण की ओर अधिक झुकाव की स्तिति में एक दिन (22 दिसम्बर के आस-पास) सूर्योदय नहीं होता है। आर्कटिक वृत्त के भीतर ग्रीष्मकाल में दिन की अवधि और शीत ऋतु में रात्रि की अवधि ध्रुव की ओर क्रमशः बढ़ती जाती है। यहाँ तक कि ध्रुवों पर छः महीने का दिन और छः महीने की रात होती है। आर्कटिक वृत्त के भीतर सूर्य की किरणें अत्यंत तिरछी पड़ती हैं और यह अत्यंत शीतल जलवायु वाला प्रदेश है।

उत्तरी गोलार्द्ध में 66-32 अक्षांश का समानानंतर वृत्त। इस अक्षांश पर 21 जून के आस-पास सूर्यास्त और 22 दिसंबर के आस-पास सूर्योदय नहीं होता।

अन्य स्रोतों से




वेबस्टर शब्दकोश ( Meaning With Webster's Online Dictionary )
हिन्दी में -