मरुद्यान या नखलिस्तान (Oasis)

Submitted by Hindi on Wed, 05/11/2011 - 15:30
विस्तृत मरुस्थल के बीच में स्थित किसी जलाशय के चारों ओर का हरा-भरा क्षेत्र जो वनस्पतिविहीन रेगिस्तानी भूमि पर जल की उपस्थिति के कारण ही संभव हो पाता है। ये जलाशय प्रायः नदियों के अवशिष्ट रूप होते हैं जो छोटे-बड़े विभिन्न आकार के हो सकते हैं। कुछ मरुद्यानों में मुख्यतः खजूर या नारियल के झुरमुट पाये जाते हैं जबकि कुछ मरुद्यान अधिक उर्वर होते हैं और कई सौ वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल पर फैले होते हैं जहाँ नारियल एवं ताड़ के अतिरिक्त जौ, गेहूं, सब्जी आदि की खेती की जाती है। यहाँ अपेक्षाकृत बड़े अधिवास विकसित होते हैं। उल्लेखनीय है कि जलाशय के सूख जाने पर संपूर्ण मरुद्यान पुनः बीरान रेगिस्तान में परिवर्तित होता जाता है और बस्तियां उजाड़ हो जाती हैं।

मरुद्यान या नखलिस्तान: साभार - विकिपीडियामरुद्यान या नखलिस्तान: साभार - विकिपीडिया

अन्य स्रोतों से

Oasis in Hindi (नखलिस्तान, मरुउद्यान)


किसी मरुस्थल का वह स्थान जहां यथेष्ट मात्रा में जल उपलब्ध होने के कारण पेड़-पौधे स्थायी रूप से उगते हैं तथा मानव-अधिवास विकसित हो जाते हैं। इसका विस्तार किसी स्रोत के चारों ओर छोटे-छोटे खजूर-वृक्षों के लघु क्षेत्र से लेकर लगभग सौ वर्ग किलोमीटर क्षेत्र तक हो सकता है।



विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia)
In geography, an oasis (plural: oases) or cienega (Southwestern United States) is an isolated area of vegetation in a desert, typically surrounding a spring or similar water source. Oases also provide habitat for animals and even humans if the area is big enough. The location of oases has been of critical importance for trade and transportation routes in desert areas. Caravans must travel via oases so that supplies of water and food can be replenished. Thus, political or military control of an oasis has in many cases meant control of trade on a particular route. For example, the oases of Awjila, Ghadames and Kufra, situated in modern-day Libya, have at various times been vital to both North-South and East-West trade in the Sahara. The word oasis came into English via Greek ὄασις oasis, borrowed directly from Egyptian wḥ3t or Demotic wḥỉ. It was not borrowed from Coptic ouaḥe (*/waħe/), as is sometimes suggested; the Greek word is attested several centuries before Coptic existed as a written language.

वेबस्टर शब्दकोश ( Meaning With Webster's Online Dictionary )
हिन्दी में - Hindi: रेगिस्तान में सरसब्ज जगह, मरुस्थल के बीच हरित भूमि.

Bengali: মরূদ্যান, মরুদ্যান.

Telugu: అఘోరమైన అడవిలో చిక్కిన రమ్యమైన ప్రదేశము, ఒయాసిస్సు.

Marathi: वाळवंटाच्या रणातील हिरवळीचा भाग.

Tamil: பாலைவனச்சோலை, பாலைநிலச் சோலை.

Urdu: نخلستان, ریگستان کی سیر حاصل زمین.

Gujarati: રણદ્વીપ, રણમાં આવેલી ફળદ્રુપ જગ્યા – હરિયાળી.

Kannada: ಅಪರೂಪವಾಗಿ ಸಿಗುವ ಹಿತ, ಮರಭೂಮಿಯಲ್ಲಿ ಹಸುರಾಗಿರುವ ಸ್ಥಳ.

Malayalam: മരുപ്പച്ച, ക്ളേശത്തിനിടയില്‍ ആശ്വാസം നല്‍കുന്ന സ്ഥലം.

Assamese: মৰুদ্যান, মৰুভূমিৰ মাজৰ গছ-গছনি থকা ঠাই.