आसाढ़ मास आठें अंधियारी

Submitted by Hindi on Tue, 03/16/2010 - 15:24
Author
घाघ और भड्डरी

आसाढ़ मास आठें अंधियारी।
जो निकले चन्दा जलधारी।।

चन्दा निकले बादल फोर।
साढ़े तीन मास बरखा का जोर।।


भावार्थ- यदि आषाढ़ कृष्ण पक्ष की अष्टमी को चन्द्रमा बादलों के बीच से निकले तो साढ़े-तीन महीने वर्षा अच्छी होगी।