अवरोधक प्रवाल भित्ति (barrier reef)

Submitted by Hindi on Thu, 04/14/2011 - 16:07
लम्बी तथा विशाल प्रवाल भित्ति जो सागरीय तट से कुछ दूर किन्तु तट के समानांतर स्थित होती है। यह अन्य प्रवाल भित्तियों की तुलना में अधिक लम्बी, चौड़ी और ऊँची होती है। सागर तट तथा अवरोधक प्रवाल भित्ति के मध्य विस्तृत किन्तु उथली लैगून पायी जाती है। यह प्रवाल भित्ति प्रायः पूर्ण अविच्छिन्न नहीं होती है बल्कि स्थान-स्थान पर टूटी होती है जिसके द्वारा लैगून का संपर्क सागरीय जल से बना रहता है। इन प्रवेश द्वारों को ज्वारीय प्रवेश मार्ग (Tidal inlet) कहते हैं जिनसे होकर जलयान लैगून में प्रवेश करते हैं। आस्ट्रेलिया के पूर्वीतट के निकट स्थित महान अवरोधक प्रवाल भित्ति (great barrier reef) इसका उत्कृष्ट उदाहरण है जो विश्व की सर्वाधिक विस्तृत अवरोधक प्रवाल भित्ति है।

अन्य स्रोतों से




वेबस्टर शब्दकोश ( Meaning With Webster's Online Dictionary )
हिन्दी में -