बैंका

Submitted by Hindi on Mon, 12/27/2010 - 14:20
बैंका 1. द्वीप, स्थिति : 2 डिग्री 11फ़ द. अ. तथा 106 डिग्री 0फ़ पू. दे.। यह हिंदेशिया के अंतर्गत, सुमात्रा द्वीप के उत्तर-पूर्व में स्थित सुमात्रा द्वीप से बैंका जलडमरूमध्य द्वारा विभक्त लगभग 138 मील लंबा तथा 62 मील चौड़ा द्वीप है जिसका धरातल ऊबड़ खाबड़ तथा क्षेत्रफल 2,760 वर्ग मील है। यहाँ की सरकार की आय का प्रमुख साधन टिन का विशाल भंडार है। टिन के अतिरिक्त जस्ता, लोहा, एवं ताँबा भी खोदा जाता है। कृषि में धान, कॉफी, जायफल, खैर, कालीमिर्च तथा नारियल का स्थान प्रमुख है। पांकालपिनैंग तथा मुंटीक प्रमुख नगर हैं। इसकी जनसंख्या 2,51,639 (1961) है।

2. द्वीप, स्थिति : 72 डिग्री 30फ़ उ. अ. तथा 20 डिग्री 0फ़ प. दे.। कैनाडा के उत्तर में आर्कंटिक महासागर में स्थित आर्कटिक द्वीपसमूह का पश्चिमी द्वीप है जो 250 मील लंबा तथा 225 मील चौड़ा है। इसका संपूर्ण भाग पहाड़ी है। इसकी खोज सर राबर्ट मैक क्लूअर ने सन् 1851 में की थी।

3. दक्षिणी अमरीका में कोलंबिया तट के सामने 50 मील लंबा एक द्वीप है।

4. न्यूहैब्रिज के उत्तर में गाउआ, वानुआ, वालुआ, लावा आदि छोटे छोटे द्वीपों का समूह है जिनका क्षेत्रफल 309 वर्गमील है।

(सुरेंद्रप्रताप सिंह)