बाढ़ के वक्त क्या सावधानी रखनी चाहिए

Submitted by Shivendra on Tue, 09/07/2021 - 11:24

 

भारत विश्व के उन देशों में से है जहाँ प्रतिवर्ष किसी न किसी भाग में बाढ़ आती है। ब्रह्मपुत्र, गंगा एवं सिंधु नदी तन्त्रों की नदियों से असम, प. बंगाल, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा एवं पंजाब में भयंकर बाढ़ आती है। उड़ीसा, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, आन्ध्र प्रदेश, गुजरात, राजस्थान भी प्रायः बाढ़ से प्रभावित होते रहते हैं। भारत में लगभग 400 लाख हेक्टेयर क्षेत्र बाढ़ के खतरे वाला है। यह देश के कुल भौगोलिक क्षेत्रफल का आठवां भाग है। प्रतिवर्ष औसतन 77 लाख हेक्टेयर क्षेत्र बाढ़ से प्रभावित होता है; 35 लाख हेक्टेयर क्षेत्र की फसलें नष्ट हो जाती हैं। सर्वाधिक विनाशकारी वर्षा में लगभग 100 लाख हेक्टेयर क्षेत्र की फसलें नष्ट होने का अनुमान है। हाल ही में बिहार के 16 जिले बढ़ से जूझ रहे है । जिसके कारण अब तक कई लोग अपनी  जान गवां चुके हैं.... बाढ़ में कम कम से  लोगों की मौत हो  उसके लिए इन उपायों पर अमल किया जाना चाहिए।