अंतरराष्ट्रीय पर्वत दिवस क्यों मनाया जाता है

Submitted by Shivendra on Tue, 12/13/2022 - 12:29

पहाड़ और उससे घिरीं वादियां किसे आकर्षित नहीं करतीं गगनचुंबी पहाड़, नदियों की कल-कल बहती धारा... प्रकृति का ये अनमोल तोहफा है, जो बिना कुछ दिए ही हमें मिला है. ऐसे में जरूरी है कि हम कुदरत के इस नायाब तोहफे को संभाले रखें. पर्वत सिर्फ हमारे लिए ही नहीं, बल्कि पशु-पक्षियों के लिए भी अहम हैं.ग्‍लोबल वॉर्मिंग और दूसरे कारणों से पहाड़ों का जीवन भी खतरे में है। इसलिए पहाड़ों के संरक्षण और लोगों को पहाड़ों के महत्व के बारे में जागरूक करने के लिए मनाया जाता है। 

आपको बता दें कि संयुक्त राष्ट्र महासभा ने साल 2002 को संयुक्त राष्ट्र अंतर्राष्ट्रीय पर्वत वर्ष घोषित किया था... और 11 दिसंबर 2003 से अंतरराष्ट्रीय पर्वत दिवस मनाने का संकल्प लिया... आज के दिन को हर साल अलग थीम के साथ मनाया जाता है... पर्वतीय क्षेत्रों में पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक और आर्थिक विकास में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका को देखते हुए इस साल अंतर्राष्ट्रीय पर्वत दिवस 2022 की थीम "Women Move Mountains" है।  

एवरेस्ट फतह करने वालीं मध्यप्रदेश की पहली पर्वतारोही मेघा परमार ने पहाड़ों के संरक्षण पर जोर दिया है. आइए, इस अंतर्राष्ट्रीय पर्वत दिवस पर हम सब मिलकर पहाड़ों के संरक्षण का संकल्प लें...