बिकिनी

Submitted by Hindi on Mon, 12/27/2010 - 14:18
बिकिनी स्थिति : 12 डिग्री 0फ़ उ. अ. तथा 165 डिग्री 30फ़ पू. दे.। प्रशांत महासागर में हवाई ,द्वीप के दक्षिण-पश्चिम स्थित मार्शेंल द्वीप समूह के उत्तर-पश्चिमी भाग का एक प्रवालद्वीपीय वलय है। इसमें लगभग 170 वर्ग मील में फैले 27 द्वीप शामिल हैं। यहाँ पर सन् 1946 में संयुक्त राज्य, अमरीका द्वारा अणुबम के दो ऐतिहासिक परीक्षण किए गए थे। परीक्षण के पूर्व यहाँ के निवासियों को अन्यत्र भेज दिया गया था। परीक्षण के परिणामस्वरूप यहाँ का प्राणिजीवन तथा वनस्पतिजीवन प्राय: संपूर्ण नष्ट हो गया है।