बलराम ताल, खेती की जान

Submitted by admin on Sun, 05/19/2013 - 10:58
Source
यू-ट्यूब

बात चाहे देश की राजधानी दिल्ली की हो या सुदूर इलाकों के गाँवों की-हर जगह पानी की किल्लत पिछले वर्षो के मुकाबले अधिक नजर आ रही है। यह घोर निराशाजनक है कि आज़ादी के साठ वर्षों के बाद भी देश की एक तिहाई जनता को पीने व खेती के लिए साफ पानी मुहैया नहीं है। मध्य प्रदेश के कई इलाकों में भी पानी की ज़बरदस्त संकट है। इस खतरनाक संकट को देखते हुए मध्य प्रदेश सरकार ने प्रदेश में सतही और भूमिगत जल की उपलब्धता को बढ़ाने और किसानों के खेतों में सिंचाई की पूर्ति करने के लिए बलराम ताल योजना संचालित की है। योजना में सामान्य किसानों को लागत का 40 प्रतिशत, लघु-सीमांत किसानों को 50 प्रतिशत अधिकतम राशि 80 हजार और अनुसूचित जाति, जनजाति के किसानों को लागत का 75 प्रतिशत या अधिकतम राशि 1 लाख रुपये अनुदान के रूप में दी जाने की घोषणा की है।

प्रस्तुत है बलराम ताल योजना पर जानकारी देती हुई यह लघु फिल्म।