बॉल्कन प्रायद्वीप

Submitted by Hindi on Mon, 12/27/2010 - 14:16
बॉल्कन प्रायद्वीप स्थिति : 44 डिग्री 0फ़ से 36 डिग्री 0फ़ उ. अ. तथा 18 डिग्री 0फ़ से 28 डिग्री 0फ़ पू. दे.। दक्षिणी यूरोप का यह सबसे पूर्वी प्रायद्वीप है। इसके पूर्व में कालासागर, इजिऐन सागर, मारमारा सागर, दक्षिण में भूमध्यसागर, पश्चिम में इयोनियन तथा एड्रिऐटिक सागर हैं तथा उत्तर में सावा, कूपा और डैन्यूब नदियाँ बहती हैं। इस प्रकार संपूर्ण ऐल्बेनिया, यूनान, बल्गेरिया, यूगोस्लाविया और रूमानियाँ के कुछ भाग को बॉल्कन प्रायद्वीप कहा जाता है। उपर्युक्त छह देशों को बॉल्कन स्टेट भी कहा जाता है। यह पहाड़ी क्षेत्र है तथा इसकी मुख्य पर्वतमालाएँ डिनैरिक ऐल्प्स, बॉल्कन पर्वत तथा रोड़ो से पर्वत हैं। यहाँ की मुख्य नदियाँ मोरावा, वारदार, स्टÜमा, मेस्ता तथा मैरित्सा हैं। जलवायु महाद्वीपीय है परंतु एड्रिऐटिक, इयोनियन तथा इजिऐन समुद्रों के तट पर रूमसागरीय जलवायु पाई जाती है, यह संपूर्ण क्षेत्र कृषिप्रधान है। इसके अलावा यहाँ पर लोहा, कोयला, मैंगनीज, ताँबा, जस्ता तथा सीस आदि के कीमती खनिज भी पाए जाते हैं। यहाँ पर अनेक मानव जातियाँ बसी हुई हैं।

(श्रीकृष्णचंद्र खर्कवाल)