Barrier reef in Hindi ( प्रवाल रोधिका)

Submitted by Hindi on Thu, 04/01/2010 - 10:12

समुद्र तट के समांतर प्रवाल-भित्ति जो एक अत्यधिक गहरे एवं चौड़े लैगून द्वारा तट से पृथक्कृत रहती है।

लम्बी तथा विशाल प्रवाल भित्ति जो सागरीय तट से कुछ दूर किन्तु तट के समानांतर स्थित होती है। यह अन्य प्रवाल भित्तियों की तुलना में अधिक लम्बी, चौड़ी और ऊँची होती है। सागर तट तथा अवरोधक प्रवाल भित्ति के मध्य विस्तृत किन्तु उथली लैगून पायी जाती है। यह प्रवाल भित्ति प्रायः पूर्ण अविच्छिन्न नहीं होती है बल्कि स्थान-स्थान पर टूटी होती है जिसके द्वारा लैगून का संपर्क सागरीय जल से बना रहता है। इन प्रवेश द्वारों को ज्वारीय प्रवेश मार्ग (Tidal inlet) कहते हैं जिनसे होकर जलयान लैगून में प्रवेश करते हैं। आस्ट्रेलिया के पूर्वीतट के निकट स्थित महान अवरोधक प्रवाल भित्ति (great barrier reef) इसका उत्कृष्ट उदाहरण है जो विश्व की सर्वाधिक विस्तृत अवरोधक प्रवाल भित्ति है।

वह प्रवाल-भित्ती, जो तट के लगभग समानांतर पाई जाती है, तथा काफी गहरे व चौड़े लैगून द्वारा तट से विलग होती है।