भैंस जो जन्में पड़वा

Submitted by Hindi on Fri, 03/26/2010 - 09:52
Author
घाघ और भड्डरी

भैंस जो जन्में पड़वा, बहू जो जन्मे धीय।
समें कुलच्छन जानिये, कातिक बरसे मीय।।


भावार्थ- भैंस यदि पड़वा को जन्म दे, बहू कन्या को और कार्तिक में पानी बरसे तो ये तीनों समय के कुलक्षण हैं।