कातिक सुदी एकादसी

Submitted by Hindi on Wed, 03/17/2010 - 15:26
Author
घाघ और भड्डरी

कातिक सुदी एकादसी, बादल बिजुली होय।
तो असाढ़ में भड्डरी, बरखा चोखी होय।।


शब्दार्थ – चोखी-तेज, अधिक।

भावार्थ – यदि कार्तिक शुक्ल पक्ष की एकादशी को बादलों में बिजली चमके तो भड्डरी के कथनानुसार आषाढ़ में वर्षा अधिक होगी।