माघ अंधेरी सत्तमी

Submitted by Hindi on Fri, 03/19/2010 - 09:53
Author
घाघ और भड्डरी

माघ अंधेरी सत्तमी, मेघ बिज्जु दमकंत।
मास चार बरसै सही, मत सोचै तू कंत।।


भावार्थ- यदि माघ कृष्ण सप्तमी को बादलों में बिजली चमक रही हो तो हे स्वामी! तुम चिन्ता मत करो, चौमासा अर्थात वर्षा के चारों महीने पानी बरसेगा।