भूमध्यरेखीय जलवायु (Equatorial climate)

Submitted by Hindi on Tue, 05/10/2011 - 13:07
उष्णार्द जलवायु जो भूमध्य रेखा के दोनों ओर 100उ अक्षांश और 100 द अक्षांश के मध्य पायी जाती है। इस जलवायु कटिबंध में तापमान और आर्द्रता वर्ष पर्यन्त अधिक रहती है तथा वार्षिक तापांतर 50 सेल्सियस से भी कम पाया जाता है। यहाँ औसत मासिक तापमान 250 से 270 सेल्सियस (750-800 फारेनहाइट) तक रहता है। इस पेटी में प्रायः वर्षभर वर्षा होती है और शुष्क मौसम का अभाव रहता है। यहाँ प्रतिदिन दोपहर के पश्चात् मेघगर्जन के साथ संवाहनिक वर्षा होती है। अधिक तापमान एवं आर्द्रता की उपस्थिति तथा हवाओं के प्रायः शांत रहने के कारण यहाँ अधिकांशतः ऊमस बनी रहती है। इस जलवायु प्रदेश में सघन तथा सदापर्णी (सदाबहार) वन पाये जाते हैं। भूमध्य रेखीय जलवायु वाले प्रमुख प्रदेश हैं- दक्षिण अमेरिका में आमेजन बेसिन, अफ्रीका में कांगो बेसिन तथा गिनी तट, और एशिया में मलाया प्रायद्वीप, हिन्देशिया तथा न्यूगिनी।

अन्य स्रोतों से

Equatorial climate in Hindi (भूमध्यरेखीय जलवायु, विषुवतीय जलवायु)


- एक प्रकार की जलवायु जो भूमध्यरेखा के लगभग 10 उत्तरी तथा 10 दक्षिणी अक्षांशों के मध्य समुद्र के निकट पाई जाती है। यहां पर लगातार उच्च तापमान रहता है तथा नित्य अधिक वर्षा होती है।

वेबस्टर शब्दकोश ( Meaning With Webster's Online Dictionary )
हिन्दी में -