चैथम

Submitted by Hindi on Sat, 12/25/2010 - 12:54
चैथम 1. द्वीपसमूह स्थिति : 9 डिग्री 30फ़ उ. अ. तथा 170 डिग्री 0फ़ पू. दे.। ज्वालामुखी उद्गार से बने चैथम द्वीप समूह न्यूजीलैंड के अंतर्गत हैं। ये न्यूजीलैंड के लिटल्टन नगर से 537 मील दूर हैं। इस भूभाग की रचना, वनस्पतियों तथा जीवजंतुओं का सादृश्य न्यूजीलैंड की रचना तथा वनस्पति इत्यादि से है। चैथम द्वीपसमूह में चैथमपिट और दक्षिणी-पूर्वी द्वीपसमूह इत्यादि सम्मिलित हैं। संपूर्ण क्षेत्रफल 372 वर्ग मील है। पॉलिनिशियाई शाखा के मोरियोरी आदिवासी यहाँ 1200 ई. में न्यूजीलैंड से आकर बसे। चैथम द्वीपसमूह (348 वर्ग मील) का प्रमुख नगर वैटांगी है। यहाँ का मुख्य व्यवसाय भेड़ तथा पशुपालन और मछली का शिकार करना है। मछलियाँ आस्ट्रेलिया को निर्यात की जाती हैं।

2. नगर, स्थिति : 42 डिग्री 23फ़ उ. अ. तथा 82 डिग्री 15फ़ प. दे.। यह कैनाडा के आंटेरिओ प्रांत में टेम्स नदी पर स्थित है। यहाँ से कैनेडियन पैसिफिक; कैनेडियन नेशनल तथा पेर माक्विट रेलें गुजरती हैं। यह नगर डेट्राएट से 45 मील उत्तर-पूर्व तथा लंदन से 67 मील दक्षिण-पश्चिम में है। इस स्थान का चुनाव तथा नामकरण गवर्नर जान ग्रेवस सिमका द्वारा 1785 ई. में हुआ। चैथम नगर खाद्यान्न पशु तथा फल उत्पादन क्षेत्रों के मध्य स्थित है। यहां लकड़ी चीरने, आटा पीसने और ऊनी कपड़ों की मिलें हैं। इसके अतिरिक्त फाउंड्री और मशीन वर्कशाप भी हैं तथा चीनी, तंबाकू और डिब्बे बनाने के उद्योग हैं। निकट ही प्राकृतिक गैस पाई जाती है। नगर में बहुत से सुंदर भवन हैं जिनमें अस्पताल, कालेज ओर अरसुलिन परिषद् प्रमुख हैं।

(शांतिलाल कायस्थ)