Cambrian period in hindi

Submitted by Hindi on Fri, 04/02/2010 - 08:58

कैम्ब्रियन कल्पः
पुराजीवी महाकल्प का आदितम कल्प। इस कल्प में निर्मित शैल मुख्यतः बालुकाश्म, शेल तथा चूनाश्म हैं और इसमें ज्वालामुखी उत्पत्ति के शैल एवं खनिज-निक्षेपों का विशेष रूप से अभाव रहता है। इस कल्प की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसमें समुद्री अकशेरुकी जीव पहले-पहल प्रचुर मात्रा में प्रकट हुए।