एक मास ऋतु आगे धावै

Submitted by Hindi on Wed, 03/17/2010 - 15:11
Author
घाघ और भड्डरी

एक मास ऋतु आगे धावै।
आधा जेठ असाढ़ कहावै।।


भावार्थ – ऋतु या मौसम एक महीने पहले ही अपना प्रभाव व्यक्त करने लगता है। आधे जेठ को ही आषाढ़ कहा जाता है क्योंकि उस समय तक आसमान में बादल दिखाई पड़ने लगते हैं। अर्थात् वर्षा ऋतु आरम्भ हो जाएगी, इसका पता चल जाता है।