Firn in Hindi (नेवे, कणहिम, फर्न)

Submitted by Hindi on Sat, 04/10/2010 - 13:21

नेवे, कणहिम, फर्नः
हिम-रेखा के ऊपर पाया जाने वाला लगभग संपिडिंत तुहिन-हिम जो कि हिमनदी के लिए संभ्रण का काम करता है।

- कणयुक्त जलीय पदार्थ जो आंशिक रूप से बर्फ (ice) और आंशिक रूप से हिम (snow) होता है। इसे जर्मन भाषा में फर्न (firn) और फ्रांसीसी भाषा में नेवे (neve) कहते हैं। हिमनद घाटी के शीर्ष पर अधिक मात्रा में हिम का संग्रह होता रहता है जो बाद में दबाव में वृद्धि के परिणामस्वरूप बर्फ के रूप में परिवर्तित हो जाता है। जब घाटी से होकर हिमनद ऊपर से नीचे की ओर अग्रसर होता है, कणहिम धीरे-धीरे पूर्णतः परतदार ठोस बर्फ के रूप में बदल जाता है।

अन्य स्रोतों से
हिमनदियों के ऊपर पाई जाने वाली सुसंहत बर्फ। जब यह बर्फ ढाल के चारों ओर किसी बेसिन या खड्ड में सीधे हिमपात (snowfall) और हिमानी द्वारा जमा होती है, तो उत्तरोत्तर परतों के जमाव के भर से यह धीरे-धीरे ठोस रूप में परिवर्तित हो जाती है। यह वास्तव में एक कणदार पदार्थ है, जो आंशिक रूप से हिम और अंशतः बर्फ के रूप में पाया जाता है।