गभीर खड्ड या कैनियान (Canyon)

Submitted by Hindi on Sat, 04/30/2011 - 12:47
अपेक्षाकृत् संकरा किन्तु लम्बाई में विस्तृत तीव्र पार्श्वों वाला गार्ज या गहरा खड्ड। उच्च पर्वतीय ढालों पर नदी के गहरे कटाव से इसका निर्माण होता है। शुष्क प्रदेशों में आकस्मिक वर्षा से नदी कोमल शैलों को काट कर अपनी घाटी को गहरा करती है किन्तु पार्श्वों पर अनाच्छादन कम होता है जिससे गहरी एवं तीव्र ढाल वाली कंदरा या खड्ड का निर्माण होता है। सं.रा.अ. में कोलोरैडो नदी का ग्रांड कैनियाम विश्व का वृहत्तम गभीर खड्ड है जिसकी गहराई कई स्थानों पर 1600 मीटर से भी अधिक है। एक लघु किन्तु गहरी घाटी जिससे होकर कोई सहायक सरिता मुख्य नदी में मिलती है, गौण कैनियान (side canyon) कहलाती है। महासागरीय तली पर भी गहरे खड्ड पाये जाते हैं जिन्हें अंतःसागरीय गभीर खड्ड/कंदरा (submarine canyon) कहते हैं।

अन्य स्रोतों से




वेबस्टर शब्दकोश ( Meaning With Webster's Online Dictionary )
हिन्दी में -