गिल्बर्ट

Submitted by Hindi on Sat, 12/25/2010 - 12:32
गिल्बर्ट एटॉल्स के 16 द्वीपों का समूह (स्थिति: 30 से 40 द. अ. तथा 1780 से 1770 पू. दे.)। मुख्य द्वीप मैकिन, कुटारी टारी, सराकी, आवाईंग, तरवा, कुरिप, अरनुका, नोनौटी आदि हैं। क्षेत्रफल लगभग 100 वर्ग मील हैं। इन द्वीपों की खोज सर्वप्रथम स्पेन के अन्वेषक मेंडाना ने सन् 1567-68 में की थी, परंतु प्रमाण के आभाव में खोज का श्रेय ब्रिटिश जलसेना को मिला जो सन् 1764 में यहां पहुची। 1942 ई. में यह द्वीप जपानी आक्रमण से प्रभावित हुआ था। वर्तमान काल में प्रशासन प्रशांत उच्चायुक्त द्वारा होता है। यहां की जलवायु गरम और तर है। औसत वार्षिक वर्षा 40" से 100" होती है। ताप दिन में 270-320 सें. तक रहता है पर रात्रि में 210 सें तक हो जाता है। प्रमुख उप नारियल और खजूर है और प्रमुख निर्यात खोपरा और रासायनिक खाद। यहाँ के निवासी माइक्रोनेसियन नसल के हैं।

(कैलाशनाथ सिंह)