घाटी (Valley)

Submitted by Hindi on Tue, 05/03/2011 - 11:37
भूतल पर अपेक्षाकृत लम्बी किंतु संकरी द्रोणी जिसका ढाल मंद तथा नियमित होता है। घाटी से होकर प्रायः किसी नदी या हिमनद (ठंडे प्रदेशों में) का प्रवाह होता है, जो इसे अपरदित करके समतल तथा नीचा बना देती है। गंगा घाटी, सिन्धु घाटी, मिसीसिपी घाटी, नील घाटी आदि नदी घाटी के उदाहरण हैं। नदी घाटी के विकास की कई अवस्थाएं होती हैं। नदी अपने युवावस्था (उच्च भागों में) में गहरे कटाव करती है और गहरी घाटी का निर्माण करती है। पर्वतीय भागों में युवा नदी जल प्रपात, -आकृति घाटी, गार्ज आदि स्थालकृतियों का निर्माण करती है। घाटी की प्रौढ़ावस्था में पार्श्व अपरदन अधिक होता है जिससे घाटी की चौड़ाई में वृद्धि होती है और घाटी चौड़ी तथा मंद ढाल वाली होती है। इस अवस्था में बाढ़ के मैदान का निर्माण होता है। वृद्धावस्था में घाटी लगभग पूर्ण समतल एवं विस्तीर्ण हो जाती है जिस पर प्रवाहित होने वाली नदी प्रवणित हो जाती है और अपने आधारतल को प्राप्त कर लेती है। हिमनद द्वारा निर्मित घाटी U-आकृति वाली होती है। घाटियों के अनेक रूप होते हैं जैसे नदी घाटी, हिमनद घाटी, U-आकृति घाटी, V-आकृति घाटी, निलंबी घाटी, शुष्क घाटी, अनुप्रस्थ घाटी, अनुदैर्ध्य घाटी आदि।

अन्य स्रोतों से




वेबस्टर शब्दकोश ( Meaning With Webster's Online Dictionary )
हिन्दी में -