जायद/अंतवर्ती फसल (Zaid or catch crop)

Submitted by Hindi on Thu, 05/05/2011 - 16:43
वर्ष की दो मुख्य फसलों के बीच में अथवा किसी मुख्य फसल के पहले अपेक्षाकृत् लघु समय में उत्पन्न की जाने वाली फसल। मुख्य फसल के असफल हो जाने पर उसके स्थान पर उगाई जाने वाली फसल अथवा किसी मुख्य फसल की पंक्तियों के मध्य में उगाई जाने वाली फसल को भी जायद या अंतर्वर्ती फसल कहते हैं।

भारत में रबी की मुख्य फसल (शीतकाल) के पश्चात् और खरीफ (वर्षा ऋतु) के पहले ग्रीष्मकाल में (अप्रैल से जून तक) उगाई जाने वाली फसलें इसके उदाहरण हैं जैसे ककड़ी,खीरा, तरबूजा, खरबूज, सब्जियां, चरी, मूग, उड़द, सनई आदि की फसलें।

अन्य स्रोतों से




वेबस्टर शब्दकोश ( Meaning With Webster's Online Dictionary )
हिन्दी में -