क्राकाताउ द्वीप

Submitted by Hindi on Sat, 12/25/2010 - 12:12
क्राकाताउ द्वीप सुंडा जलडमरु मध्य के निकट स्थित छोटा ज्वालामुखी द्वीप (स्थित : 50 50’ द. अ. तथा 1050 27’ पू. दे.) ज्वालामुखी के उद्गारों के कारण इस द्वीप की नींव ने टूटकर द्वीपपुंज का रूप धारण कर लिया है। उद्गारों के फलस्वरूप कई शंकु बन गए हैं, जिनमें प्रमुख शंकु की ऊँ चाई 2,623 फुट है। बार-बार के उद्गारों के कारण समुद्रतटीय निवासियों की महान क्षति हुई है। 1927 ई. में जो ज्वालामुखी का उद्गार हुआ जिसके फलस्वरूप इस द्वीप के निकट समुद्रतल से 265 फुट ऊँचा एक अन्य द्वीप निकल आया जिसे अनाक क्राकाताउ कहते हैं।

(भूपेद्रकांत राय)