कर्क संक्रमी मंगलवार

Submitted by Hindi on Sat, 03/20/2010 - 09:02
Author
घाघ और भड्डरी

कर्क संक्रमी मंगलवार। मकर संक्रमी सनिहि बिचार।
पंद्रह महुरतावरी होय। देस उजाड़ करै यों जोय।।


शब्दार्थ- मुहुरतवारी – मुहूर्त (दिन रात का 30वां भाग)

भावार्थ- यदि कर्क नक्षत्र की संक्रांति मंगल को पड़े और मकर की संक्रांति शनि को और वह पंद्रह मुहूर्त की हो तो ऐसा भीषण अकाल पड़ेगा की देश उजड़ जायेगा।