क्यूबा

Submitted by Hindi on Sat, 12/25/2010 - 12:06
क्यूबा पश्चिमी द्वीपसमूह का सबसे बड़ा द्वीप (स्थिति : 740 2’ से 840 59’ प. दे. और 1900 48’ से 230 12’ उ. अ.)। इसका क्षेत्रफल 44,206 वर्ग मील है। इसका 20 प्रतिशत भाग मैदानी तथा शेष भाग पहाड़ी या पठारी है। पर्वतों की तीन श्रृंखलाएं पिनार-देल-रीओ, सियेरा-देल-लॉस हैं। इनकी अधिकतम ऊँचाई 18,000 फुट है। दक्षिण की ओर गुआ मुहाया श्रेणी स्थित है। छोटा द्वीप होने के कारण क्यूबा का प्रत्येक भाग समुद्र के निकट है। अत: यहाँ कई अच्छे बंदरगाह हैं। नदियाँ अत्यंत छोटी और तीव्रगामी हैं, फलत: नौगम्य नहीं है। रिओ कुआटो नदी 150 मील लंबी है। जलवायु अर्धोष्ण है। मई से लेकर अक्टूबर तक ग्रीष्म तथा वर्षा ऋ तु और नवंबर से अप्रैल तक शुष्क और शीतकालीन मौसम रहता है। 45 से 60 तक वार्षिक वर्षा होती है।

क्यूबा में कुछ खनिज पाए जाते हैं : मुख्यत: मैंगनीज, ताँबा, लोहा, निकल और क्रोमियम अधिक महत्वपूर्ण हैं। संपूर्ण जनसंख्या का 41.1% भाग कृषिकार्यों में संलग्न है। यहाँ गन्ना, तंबाकू, फल, कहवा, चावल, अधिक होता है। चीनी उद्योग क्यूबा का महत्वपवूर्ण आर्थिक आधार है। हाबेना इसकी राजधानी है। प्रमुख नगरों में स्ताक्लारा और सांत्यागो दे-कूवा उल्लेखनीय हैं।

(भूपेद्रकांत राय)