लाल मिट्टी (Red soil in Hindi)

Submitted by Hindi on Wed, 06/02/2010 - 13:34

लाल मृदा

भारत में लाल मिट्टी द्वारा कुल आच्छादित क्षेत्र लगभग 18.6 फीसदी है। भारत में लाल मिट्टी तमिलनाडु, कर्नाटक, महाराष्ट्र, आन्ध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, उड़ीसा, झारखण्ड, तथा पश्चिम बंगाल में पायी जाती है। लाल मिट्टी में पाये जाने वाले खनिज लोहा, कैल्शियम और एल्युमिनियम (अधिक मात्रा में होते हैं और नाइट्रोजन, फास्फोरस और जीवांश (कम मात्रा में) होते हैं। आयरन आक्साइड की अधिकता के कारण लाल-मिट्टी का रंग लाल होता है।

विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia)

लाल मिट्टी (red soil) लाल, पीली एवं चाकलेटी रंग की होती है। शुष्क और तर जलवायु में प्राचीन रवेदार और परिवर्तित चट्टानों की टूट-फूट से बनती है। इस मिट्टी में लोहा, ऐल्युमिनियम और चूना अधिक होता है। यह मिट्टी अत्यन्त रन्ध्रयुक्त होती है। इस मिट्टी में बाजरा की फसल अच्छी पैदा होती है, किन्तु गहरे लाल रंग की मिट्टी कपास, गेहूँ, दाल, मोटे अनाज, के लिए उपयुक्त है।