माघ सुदी आठैं दिवस

Submitted by Hindi on Fri, 03/19/2010 - 10:33
Author
घाघ और भड्डरी

माघ सुदी आठैं दिवस, जो कृतिका रिस होय।
की फागुन पाथर पड़ै, की सावन महँगो होय।


शब्दार्थ- रिस –नक्षत्र।

भावार्थ- यदि माघ शुक्ल अष्टमी को कृतिका नक्षत्र पड़े तो या तो फागुन में ओले पड़ेंगे अथवा सावन में अनाज महँगा होगा।