मानसून (MONSOON)

Submitted by Hindi on Thu, 12/17/2009 - 17:33
यह वार्षिक दोलन सहित एक वायु चक्र है जो ग्रीष्म काल मे सागर से महाद्वीप की ओर तथा शीतकाल में इसके विपरीत बहती है। निचली सतह के गर्म तथा शीतन के फलस्वरूप होने वाले ये दोलन एक सामान्य वार्षिक घटना है। भारतीय मानसून अपनी इस विशेषता के रूप में जाना जाता है कि यहां शीतकाल के दौरान काफी शुष्क तथा ग्रीष्मकाल के दौरान काफी अधिक वर्षा होती है।

It is a wind system with an annual oscillation, blowing from oceans to continents in summer and in the reverse direction in winner. These oscillations, which are in response to the annual heating and cooling of the underlying surface, are quite genral, though the Indian monsoon is most widely known, mainly because of excessive dryness during the winter and the aqually excessive rainfall during the summer season.

पृथ्वी के निचले वायुमंडल (भूतल के ऊपर) चलने वाली पवनें जिनकी दिशा में ऋतुवत् परिवर्तन होता है। यह अरबी भाषा के ‘मौसिम’ शब्द से बना है जिसका अर्थ मौसम (season) होता है। उष्ण कटिबंध के कुछ विस्तृत क्षेत्रों में स्थल तथा सागर के असमान ऊष्मन (heating) के परिणामस्वरूप ग्रीष्म और शीत दो स्पष्ट ऋतुएं होती हैं जिनमें हवाओं की दिशा, तापमान,वायुदाब, वर्षा आदि में पूर्ण विपरीत स्थिति पायी जाती है। दक्षिण, दक्षिण-पूर्वी एवं पूर्वी एशिया विश्व का सर्वाधिक विस्तृत क्षेत्र है जहाँ सर्वाधिक विकसित एवं सर्वोत्कृष्ट मानसून पाया जाता है।

ग्रीष्म काल में महाद्वीपीय भाग के अधिक गर्म हो जाने के कारण वहाँ निम्नदाब क्षेत्र बन जाता है जबकि समीपवर्ती सागर पर उच्चदाब रहता है जिसके कारण हवाएं सागर से स्थल की ओर चलती हैं। जल वाष्प से पूर्ण होने के कारण पर्वतीय अवरोध पड़ने पर ये हवाएं ऊपर उठती हैं और घनघोर वर्षा करती हैं। भारत में ग्रीष्मकालीन मानसून की दिशा दक्षिण-पश्चिम से उत्तर-पूर्व की ओर होती है। इसके विपरीत शीत ऋतु में स्थलीय भाग पर उच्चदाब क्षेत्र और सागरीय भाग पर निम्नदाब क्षेत्र पाये जाते हैं जिसके परिणामस्वरूप स्थल से सागर की ओर हवाएं चलती हैं। भारत में शीतकालीन मानसून की दिशा उत्तर-पूर्व से दक्षिण-पश्चिम की ओर होती है। इनमें प्रायः वर्षा नहीं होती है किंतु जहाँ ये हवाएं सागरों के ऊपर से होकर पहुंचती हैं, कुछ वर्षा हो जाती है। एशिया के अतिरिक्त पूर्वी अफ्रीका, उत्तरी आस्ट्रेलिया तथा द.पू. संयुक्त राज्य अमेरिका में भी मानसून का विकास होता है।