मार्ग महीना माहिं जो

Submitted by Hindi on Thu, 03/25/2010 - 15:49
Author
घाघ और भड्डरी

मार्ग महीना माहिं जो, जेष्ठा तपै न मूर।
तो इमि बोलै भड्डरी, निपटै सातो तूर।।


भावार्थ- यदि अगहन मास में न ज्येष्ठा नक्षत्र तपे और नही मूल नक्षत्र, तो सातों प्रकार के अन्न पैदा होंगे, ऐसा भड्डरी का मानना है।