मार्शैल द्वीप

Submitted by Hindi on Mon, 12/27/2010 - 15:10
मार्शैल द्वीप स्थिति: 9रूउ0 अ0 तथा 171रूपू0 दे0। प्रशांत महासागर में अंतरराष्ट्रीय तिथिरेखा के समीप, हवाई द्वीप के दक्षिण-पश्चिम स्थित, लगभग 700 मील तक फैले प्रवाल द्वीपों की दो श्रखलाएँ है। प्रथम राटक श्रृंखला एवं द्वितीय रालिक श्रृंखला कहलाती है। इनका कुल क्षेत्रफल 176 वर्ग मील तथा जनसंख्या 11,000 (द्वितीय विश्वयुद्ध के समय) है। यहाँ की राजधानी क्वाजानिन है। नारियल, पपीता एवं अन्य फल बड़ी मात्रा में उत्पन्न होते हैं। सन् 1526 में कैप्टेन गिल्बर्ट तथा मार्शेल ने इसकी खोज की थी। इस पर संयुक्त राज्य अमरीका का अधिकार है।

नर्ममा कौशिक