मेघ मापी (Nephoscope)

Submitted by Hindi on Fri, 05/13/2011 - 12:51
बादलों की प्रवाह गति तथा दिशा को मापने का यंत्र जिसका प्रयोग प्रायः मध्यम ऊँचाई वाले तथा उच्चवर्ती बादलों के प्रेक्षणों में किया जाता है। यह कई प्रकार का होता है जिनमें‘बिसन कंघा मेघमापी’ (besson comb nephoscope) अधिक प्रचलित है। इसमें एक लम्बवत् दंड लगा होता है जिसके ऊपरी छोर पर कंघे के दांतों के समान अनेक नुकीले दंड संलग्न होते हैं। बादलों की दिशा के निर्धारण के लिए दंड को तब तक घुमाया जाता है जबतक कि बादल दंड के नोकों के सहारे नहीं दिखाई पड़ते। बादलों की ऊँचाई का अनुमान लगाकर उनकी गति की भी गणना कर ली जाती है।

अन्य स्रोतों से

Nephoscope in Hindi (मेघमापी)


एक प्रकार का प्रकाशीय यंत्र (optical instrument) जो मेघों की दिशा तथा गति को मापने के लिए प्रयोग में लिया जाता है।

वेबस्टर शब्दकोश ( Meaning With Webster's Online Dictionary )
हिन्दी में -