नाऊ डिग्री द्वीप

Submitted by Hindi on Mon, 12/27/2010 - 10:37
नाऊ डिग्री द्वीप स्थिति : 0 डिग्री 25फ़ द.अ. तथा 166 डिग्री 0फ़ पू.दे.। यह आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड तथा इंग्लैंड की सरकारों की ओर से आस्ट्रेलिया द्वारा शासित, प्रशांत महासागर के मध्य में, भूमध्य रेखा से 26 मील दक्षिण स्थित एक छोटा द्वीप है। इसका क्षेत्रफल 8.5 वर्ग मील है इसमें नाऊ डिग्री निवासी, अन्य प्रशांत महासागरीय द्वीपों के लोग, चीनी तथा यूरोपवासी मुख्य रूप से रहते हैं। यहाँ फास्फेट खनिज अधिक मिलता है। कुल क्षेत्र के लगभग 4/5 भाग में फॉस्फेट चट्टानें हैं। अत: अधिकांश लोग फास्फेट की खानों में कार्य करते हैं। यहाँ से फास्फेट आस्ट्रेलिया, ब्रिटेन तथा न्यूजीलैंड को निर्यात किया जाता है। यहाँ पर कई प्राथमिक स्कूल तथा उच्चतर विद्यालय हैं। यहाँ यातायात के साधनों की भी पर्याप्त उन्नति हुई है।