नहर (Canal)

Submitted by Hindi on Sat, 05/07/2011 - 11:46
मानव निर्मित (कृत्रिम) जलमार्ग जिसका उपयोग जलयातायात अथवा सिंचाई के लिए किया जाता है। नहरों का निर्माण भूमि को काटकर किया जाता है। आंतरिक भागों में स्थित किसी प्रमुख नगर को नहर द्वारा सागर तट से जोड़ दिया जाता है जैसे इंग्लैंड की मानचेस्टर नहर। दो बड़ी नदियों या जलाशयों (मुख्यतः सागरों) को नहर बनाकर जोड़ दिया जाता है जिसका उपयोग जलयातायात के लिए किया जाता है। पनामा स्थल-संधि को काट कर निर्मित पनामा नहर द्वारा अटलांटिक और प्रशांत महासागर परस्पर जुड़ गये हैं। इसी प्रकार भूमध्य सागर और लालसागर के मध्य स्वेज नहर यूरोप तथा एशिया के मध्य प्रमुख जलमार्ग है। अपर्याप्त वर्षा वाले समतल मैदानी भागों में सिंचाई के लिए नहरें (irrigation canals) बनाई जाती हैं।

अन्य स्रोतों से




वेबस्टर शब्दकोश ( Meaning With Webster's Online Dictionary )
हिन्दी में -