निर्देश जाल (Reference net)

Submitted by Hindi on Sat, 05/07/2011 - 11:56
मानचित्र पर स्थानों की अवस्थिति के प्रदर्शन हेतु समान दूरी पर खिंची हुई सरल रेखाओं द्वारा निर्मित जाल (ग्रिड) जिसमें ग्रिड के संकेत हेतु एक भुजा पर अक्षर और दूसरी पर संख्याएं अंकित होती हैं। इसका प्रयोग प्रायः एटलस में मानचित्र पर अवस्थिति ज्ञात करने के लिए किया जाता है। इससे बिल्कुल सही अवस्थिति (बिंदु) का निर्धारण नहीं हो पाता है बल्कि अवस्थिति संबंधित ग्रिड के भीतर होती है। इससे केवल यह ज्ञात होता है कि किसी स्थान की अवस्थिति किस ग्रिड में है।

अन्य स्रोतों से




वेबस्टर शब्दकोश ( Meaning With Webster's Online Dictionary )
हिन्दी में -