नरसी गेहूँ सरसी जवा

Submitted by Hindi on Tue, 03/23/2010 - 12:04
Author
घाघ और भड्डरी

नरसी गेहूँ सरसी जवा।
अति के बरसे चना बवा।।


शब्दार्थ- नरसी – नीरस या शुष्क।

भावार्थ- गेहूँ की बोवाई खुश्क खेत में और जौ की तर खेत में करनी चाहिए, लेकिन यदि पानी अधिक बरसे तो उसमें चना बोना चाहिए।