नसकट पनहीं बतकट जोय जो पहिलौंठी बिटिया होय

Submitted by Hindi on Thu, 03/25/2010 - 10:06
Author
घाघ और भड्डरी

नसकट पनहीं बतकट जोय जो पहिलौंठी बिटिया होय।
पातर खेत बौरहा भाय, घाघ कहै दुख कहां समाय।।


शब्दार्थ- पनहीं-जूता। जोय-पत्नी। पहिलौंठी-पहले पहल। बौरहा-सनकी, पागल।

भावार्थ- जूता नस काटने वाला हो, पत्नी बात काटने वाली हो और पहली संतान पुत्री हो, खेत इतना पतला हो कि उसमें हल चलाते न बने अथवा बुवाई में बीज दूर-दूर जमें हों और भाई सनकी हो तो घाघ कहते हैं कि ऐसे में दुःख की कोई सीमा नहीं है।