न्यूब्रिटेन

Submitted by Hindi on Mon, 12/27/2010 - 11:16
न्यूब्रिटेन 1. द्वीप स्थिति : 6 डिग्री 0फ़ द. अ. तथा 150 डिग्री पू. दे.। यह न्यूगिनी तथा न्यूआयरलैंड के बीच स्थित बिज़्मार्क द्वीपसमूह का चंद्राकार द्वीप है जिसकी लंबाई 350 मील एवं चौड़ाई 50 मील है। इसका पुराना नाम नोइ पॉमर्न था। सन् 920 में यह न्यूगिनी का एक अंग बन गया। सन् 1950 में यहाँ आदिवासियों की संख्या 79,385 तथा विदेशियों की 3,046 थी। यहाँ घनी वनस्पति मिलती है। यहाँ की प्रधान व्यापारिक वस्तुएँ गरी तथा कोको हैं। पवर्तों में कई ज्वालामुखी हैं। समुद्रतटवर्ती 20 गाँवों में आबादी केंद्रित है जिनमें राबाउल, टालासी तथा ज़माटा मुख्य हैं। द्वितीय महायुद्ध में इस द्वीप का अत्यधिक महत्व था, क्योंकि यहाँ कई अच्छे पोताश्रय हैं जिनमें राबाउल सर्वोपरि है।

2. नगर, हाईफोर्ट काउंटी कॉनेक्टिकट का एक नगर है जिसकी जनसंख्या 82,201 (1960) थी। यह समुद्रतल से 200फ़ की ऊँचाई पर हाईफोर्ट से नौ मील दक्षिण-पश्चिम में बसा है। यह नगर अपने मशीनी पुर्जों के लिए विख्यात है। यहाँ कई ऐतिहासिक तथा दर्शनीय स्थान भी हैं।

(जगदीश सिंह)