ओलैंड

Submitted by Hindi on Sat, 12/25/2010 - 11:18
ओलैंड बाल्टिक सागर में गोटलैंड के पास स्वीडेन का एक द्वीप है और कलमर जलडमरूमध्य द्वारा स्वीडेन से पृथक है। इसकी अधिकतम लंबाई 85 मील तथा चौड़ाई 10 मील है और कुल क्षेत्रफल 519 वर्ग मील है। यहाँ का एकमात्र प्रमुख नगर बोरघम है। यहाँ पुराने किले के भग्यविशेष विद्यमान हैं। पहले यहाँ के निवासी ओनिनगर कहलाते थे। भाषा, रीति रिवाज तथा आकृति के विचार से वे भिन्न जातियों के वंशज ज्ञात होते हैं। यह द्वीप चूने के पत्थर का बना है जो स्वीडेन के तटीय भाग से भिन्न है। इसके पूर्वी और पश्चिमी किनारों पर क्रमश: रेत और चूने के बने 90 तथा 200 फुट ऊँचे दो पर्वत हैं, जिन्हें लैडबोर्गर कहते हैं। उत्तर तथा दक्षिण में रेतीले भाग हैं जिनपर झाड़ियाँ पाई जाती हैं। इस द्वीप में हार्नसिओ (क्तदृद्धदद्मत्दृ) नाम की तीन मील लंबी एक झील है। (श्री.ना.मे.)