पागाई मेंटावाइ द्वीप समूह

Submitted by Hindi on Mon, 12/27/2010 - 11:20
पागाई मेंटावाइ द्वीप समूह के अंतर्गत हिंदेशिया में सुमात्रा द्वीप के पश्चिमी तट पर स्थित दो छोटे द्वीपों का समूह है। उत्तरी पागाई एवं दक्षिणी पागाई एवं दक्षिणी पागाई नामक दोनों द्वीप सिपोरा के दक्षिण-पूर्व में स्थित हैं। उत्तरी पागाई लगभग 25 मील लंबा एवं 17 मील चौड़ा है एवं दक्षिणी पागाई 42 मील लंबा और 12 मील चौड़ा है। इन दो प्रमुख द्वीपों के अतिरिक्त, अनेक छोटे छोटे द्वीप इनके चारों और फैले हुए हैं। ये द्वीप मुख्यतया पर्वतीय हैं। यहाँ का जनजीवन कृषि एवं मत्स्याखेट पर निर्भर करता है। सागूदाना, गन्ना, तंबाकू एवं नारियल यहाँ की मुख्य उपजें हैं। इन द्वीपों को पागी भी कहते हैं।

(कैलाशनाथ सिंह)