पौष अमावस मूल को

Submitted by Hindi on Thu, 03/18/2010 - 15:45
Author
घाघ और भड्डरी

पौष अमावस मूल को, सरसै चारों बाय।
निश्चय बांधो झोपड़ी, बरखा होय सिवाय।


शब्दार्थ- सरसै-हवा का चारों ओर बहना। सिवाय – अधिक।

भावार्थ- यदि पौष की अमावस्या को मूल नक्षत्र पड़े और हवा चौतरफा डोलने लगे तो रहने के लिए झोपड़ी छा लेनी चाहिए क्योंकि वर्षा तेज होने की आशा है।