पिनांग

Submitted by Hindi on Mon, 12/27/2010 - 12:11
पिनांग 1. द्वीप एवं राज्य, स्थिति : 5 डिग्री 24फ़ उ.अ. तथा 100 डिग्री 21फ़ पू.दे.। यह मलयेशिय गणराज्य के अंतर्गत उत्तर पश्चिम में द्वीप तथा राज्य है। मलयेशिया प्रायद्वीप के पश्चिमोत्तर तट से इसकी निकटतम दूरी मील पड़ती है। इसका क्षेत्रफल 108 वर्ग मील है। इसके पर्वतीय क्षेत्रों में जंगल हैं। समुद्री तटों पर नारियल उत्पन्न हाता है। बालीक, पुलाऊ तथा अन्य क्षेत्रों में धान उगाया जाता है। इसकी कुल जनसंख्या में चीनियों एवं तमिल भाषियों की अधिकता पाई जाती है यद्यपि मलयेशिया के लोगों की संख्या भी काफी है।

2. नगर, उपर्युक्त द्वीप पर जार्जटाउन नगर है जिसे साधारणत: पिनैंग कहते हैं। यह मेनलैंड के सबसे पास में स्थित है। इसके पृष्ठभाग में पेयांग पहाड़ी है जा 2,248 फुट ऊँची है। जॉर्जटाउन मलयेशिया गणराज्य का प्रमुख बंदरगाह है। यह अपनी सुंदर इमारतों के लिए प्रसिद्ध है।

यहाँ से रबर, टिन, नारियल का तेल, गरी, टेपुओका, सुपाड़ी, चमड़ा, मसाला, एवं मगर के चमड़े आदि का निर्यात होता है।

(नृपेंद्रकुमार सिंह)