प्लेट (Plate)

Submitted by Hindi on Mon, 05/09/2011 - 11:29
भूपर्पटी या भूपटल (earth’s crust) के बृहद् दृढ़ भूखंड प्लेट कहलाते हैं। प्लेट की औसत मोटाई 100 किमी. होती है जिसके अंतर्गत भूपर्पटी तथा ऊपरी मैंटिल सम्मिलित होती है। सम्पूर्ण भूपटल पर कुल छः बृहद् प्लेट हैं और अनेक (लगभग 20) लघु प्लेट हैं। प्रत्येक प्लेट अपने घूर्णन ध्रुव के चारों ओर वृत्ताकार पथ पर भ्रमण करता है जिससे वह अपने समीपस्थ प्लेट से दूर होता है और अन्य प्लेट के समीप आता जाता है।

प्लेट के किनारे तीन प्रकार के होते हैं- 1. विनाशात्मक प्लेट किनारा (destructive plate margin) जिस पर प्लेट का पदार्थ नीचे चला जाता है जिससे प्लेट के किनारे में ह्लास होता है। 2. संरक्षी प्लेट किनारा (conservative plate margin) जिसके सहारे दो प्लेट एक-दूसरे के बगल से खिसकते हैं और किनारे के धरातली क्षेत्रफल में अंतर नहीं आता है। 3. रचनात्मक प्लेट किनारा (constructive plate margin) जिसके सहारे नवीन पदार्थों की स्थलाकृतियों का निर्माण होता है। विश्व के छः प्रमुख (वृहद) प्लेट इस प्रकार हैं- यूरेशियायी प्लेट, भारतीय प्लेट, प्रशांत प्लेट, अमेरिकी प्लेट, अफ्रीकी प्लेट और अंटार्कटिक प्लेट।

अन्य स्रोतों से




वेबस्टर शब्दकोश ( Meaning With Webster's Online Dictionary )
हिन्दी में -