प्राकृतिक प्रदेश (Natural region)

Submitted by Hindi on Mon, 05/09/2011 - 11:16
एक प्रकार का प्रदेश जिसके अंतर्गत विभिन्न प्राकृतिक तथ्यों की समांगता पायी जाती है। इसकी सीमा के अंतर्गत उच्चावच, संरचना, जलवायु, मृदा तथा प्राकृतिक वनस्पति एवं जीव-जंतु जैसे प्राकृतिक तथ्यों की अपेक्षाकृत अधिक एकरूपता (uniformity) पायी जाती है और इसके परिणामस्वरूप प्रायः मानव जीवन में भी समानता मिलती है। प्राकृतिक प्रदेशों के निर्धारण में जलवायु सर्वाधिक प्रभावशाली कारक होती है अतः कुछ प्राकृतिक प्रदेश जलवायु प्रदेश के अनुरूप पाये जाते हैं।

प्राकृतिक प्रदेश संकल्पना का प्रतिपादन ब्रिटिश भूगोलवेत्ता ए.जे. हरबर्टसन (A.J. Herbertson) ने 1905 में किया था और उन्होंने मिश्रित प्राकृतिक तथायों के आधार पर संसार को प्रमुख प्राकृतिक प्रदेशों में विभक्त किया।

अन्य स्रोतों से

Natural region in Hindi (प्राकृतिक प्रदेश)


पृथ्वी का वह क्षेत्र जिसकी संरचना, उच्चावच, जलवायु, मृदा एवं वनस्पति या इनके किसी संयोजन में, एक विशिष्ट समरुपता पाई जाती है।

वेबस्टर शब्दकोश ( Meaning With Webster's Online Dictionary )
हिन्दी में -