पर्वत (Mountain)

Submitted by Hindi on Sat, 05/07/2011 - 13:12
अपने समीपवर्ती भूसतह से अधिक ऊँची भूमि जिसका शीर्षतल या शिखर क्षेत्र अत्यंत संकुचित होता है। ऊँचे शिखर वाला यह स्थल पहाड़ी की अधिक ऊँचा होता है। पर्वत की ऊँचाई समीपवर्ती सतह से प्रायः 600 मीटर से अधिक पायी जाती है किंतु ऊँचाई की यह सीमा परिवर्तनीय है। ब्रिटेन में पादस्थल से 300 मीटर से अधिक ऊँची पहाड़ी (hill) को पर्वत माना जाता है। पर्वत का शिखर क्षेत्र उसके आधार क्षेत्र की तुलना में अत्यल्प होता है जबकि पठार में ये दोनों क्षेत्र लगभग बराबर होते हैं। कुछ ऊँचे पर्वत एकाकी शिखर वाले होते हैं किंतु ये अधिकांशतः पर्वत श्रेणियों तथा समूहों के रूप में पाये जाते हैं। पर्वतों का निर्माण मुख्यतः भू-संचलनों, विशेषक अपरदन, ज्वालामुखी से निकले हुए पदार्थों के निक्षेपण आदि के परिणामस्वरूप होता है। ( पर्वत श्रेणी,पर्वत माला)।

अन्य स्रोतों से

Mountain in Hindi (पर्वत, पहाड़)


विशिष्ट रूप से उत्थित एक भू-आकृति जिसके दोनों ओर के ढाल प्रायः प्रवण होते हैं, और जिसके ऊपर प्रमुख कटक या शिखर पाए जाते हैं। यह भूआकृति पहाड़ियों की अपेक्षा अधिक ऊँची होती है।



वेबस्टर शब्दकोश ( Meaning With Webster's Online Dictionary )
हिन्दी में -