पूरबा में जिन रोपो भइया

Submitted by Hindi on Tue, 03/23/2010 - 12:06
Author
घाघ और भड्डरी

पूरबा में जिन रोपो भइया।
एक धान में सोरह पइया।।


भावार्थ- हे किसान भाई! पूर्वा नक्षत्र में धान की रोपाई कभी न करो क्योंकि एक धान में सोलह पइया (तत्त्वहीन बीज) होता है अर्थात् पूर्वा नक्षत्र में रोपने से फसल में दाना नहीं पड़ता है।