फागुन बदी सुदूज दिन

Submitted by Hindi on Fri, 03/19/2010 - 08:38
Author
घाघ और भड्डरी

फागुन बदी सुदूज दिन, बादर होय न बीज।
बरसै सावन भादवा, साधौ खेलो तीज।।


शब्दार्थ- साधौ-सुहागिन स्त्री। बीज-बिजली।

भावार्थ- फागुन कृष्ण पक्ष की द्वितीया को यदि आकाश में बादल और बिजली न हो तो समझो सावन और भादों दोनों ही महीने में वर्षा होगी। इसलिए हे सुहागिनों! उल्लास के साथ तीज का त्योहार मनाओ।