फसल रोग सम्बन्धी कहावतें

Submitted by Hindi on Tue, 03/23/2010 - 14:27
Author
घाघ और भड्डरी

ऊख कनाई काहे से।
स्वाती क पानी पाये से।।


शब्दार्थ- कनाई- ईख का एक रोग जिसमें उसके अन्दर के रेशे लाल हो जाते हैं और मिठास भी कम हो जाती है।

भावार्थ- स्वाती नक्षत्र का पानी पाने से ईख कन्नी हो जाती है अर्थात् उसमें रोग लग जाता है।